अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ईरान की ओर से दुश्मन की पाबंदियों को नाकाम बनाने का समर्थन करते हुए अमेरिका के ईरानी जनता के साथ के दावे को बेबुनियाद और झूठ बताया है और कहा कि अमेरिकी सरकार झूठ बोलती है कि उनका निशाना इरानी जनता नहीं है बल्कि उनका मक़सद सिर्फ़ ईरानी जनता को नुक़सान पहुंचाना ही है।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से अमेरिका ईरानी क़ौम को निशाना बना रहा है।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी पाबंदियां इरानी जनता के ख़िलाफ़ नहीं है तो फिर किसके ख़िलाफ़ हैं।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरानी सरकार को इरानी जनता ने चुना है।
राष्ट्रपति रूहानी ने देश के लिए विदेशी निवेशकों और राष्ट्र का समर्थन करते हुए कहा है कि देश और विदेशी निवेशकों को भरोसा देना आवश्यक है।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान पर अमेरिकी पाबंदियों का कोई असर नहीं पड़ेगा और ईरान तरक़्क़ी के मैदान में आगे बढ़ता रहेगा।
उन्होंने कहा कि कुछ देशों के अलावा विश्व के अक्सर देशों ने ईरान मुखालिफ रणनीति की आलोचना की है और ईरान को विश्व क़ानून का पाबंद देश बताया है।
28 मई 2018 - 18:15
समाचार कोड: 895329
रूहानी ने कहा कि कुछ देशों के अलावा विश्व के अक्सर देशों ने ईरान मुखालिफ रणनीति की आलोचना की है और ईरान को विश्व क़ानून का पाबंद देश बताया है